शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लू स्टार (Blue Star) ने पेश किये वॉटर प्यूरीफायर के 34 नये मॉडल

ब्लू स्टार (Blue Star) ने प्रीमियम और विभिन्न वॉटर प्यूरीफायर (Water Purifiers) की नयी श्रृंख्ला पेश की है, जिसमें 34 नये मॉडल शामिल हैं।

अलग-अलग कीमतों वाले ये वॉटर प्यूरीफायर आरओ, यूवी, यूवी एलईडी, आरओ+यूवी और आरओ+यूवी+यूएफ तकनीकों से लैस हैं। इस रेंज में स्टेला, प्रिज्मा, इम्पीरिया, एलेनोर, मैजेस्टो, जेनिया, एरिस्टो, एटरनिया और प्रिस्टिना नामक 9 श्रृंखलाएँ शामिल हैं।
इनमें आरओ तकनीक वाले वॉटर प्यूरीफायर की कीमत 10,900 रुपये से 46,900 रुपये और यूवी रेंज में 7,900 रुपये से 9,900 रुपये तक की कीमत रखी गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में ब्लू स्टार का शेयर 796.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 804.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 797.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 800.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,705.11 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 825.00 रुपये और निचला स्तर 507.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख