शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10% के निचले सर्किट पर पहुँचा इरोज इंटरनेशनल (Eros International) का शेयर

फिल्म निर्माता इरोज इंटरनेशनल (Eros International) का शेयर आज 10% गिर कर निचले सर्किट पर फिसल गया है।

आज इरोज इंटरनेशनल के शेयर में लगातार पाँचवे सत्र में कमजोरी देखने को मिल रही है। इन पाँच सत्रों में इरोज इंटरनेशनल का शेयर 44% टूट चुका है।
गौरतलब है कि प्रमुख रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा इरोज इंटरनेशनल की मूल कंपनी इरोज इंटरनेशनल पीएलसी (Eros International Plc) रेटिंग घटाये जाने से इसके शेयर में बिकवाली का सिलसिला जारी है।
बीएसई में इरोज इंटरनेशनल का शेयर 36.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सीधे दैनिक निचले सर्किट 33.25 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव भी है। करीब 1 बजे भी यह 3.65 रुपये या 9.89% की कमजोरी के साथ 33.25 रुपये पर बरकरार है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 317.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 139.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख