शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) इस तरह जुटायेगी 300 करोड़ रुपये की पूँजी

सेंसेक्स में भारी गिरावट के बावजूद दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का शेयर हरे निशान में बना हुआ है।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1 या अधिक किस्तों में 300 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
एलेम्बिक फार्मा के निदेशक मंडल ने डिबेंचरों के आवंटन के लिए एनसीडी समिति का भी गठन किया है।
डिबेंचरों के आवंटन प्रस्ताव को मंजूरी की घोषणा से एलेम्बिक फार्मा के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 502.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 500.30 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 506.35 रुपये तक चढ़ा और 499 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 503.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,468.21 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.00 रुपये और निचला स्तर 478.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख