शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) को समयापूर्व परियोजना पूरी करने पर मिला बोनस

सहायक कंपनी को बोनस मिलने की खबर से वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयर में करीब 1.5% की मजबूती आयी है।

वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सहायक इकाई वेलस्पन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Welspun Delhi Meerut Expressway) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) या एनएचएआई से 27.09 करोड़ रुपये का बोनस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पैकेज-1 को समय से 332 दिन पहले पूरा करने के कारण मिला है।
बीएसई में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 133.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 134.40 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 137.20 रुपये तक चढ़ा और 132.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.95 रुपये या 1.47% की मजबूती के साथ 135.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,999.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 200.00 रुपये और निचला स्तर 88.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख