शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group) की वैश्विक बिक्री में 23% की गिरावट

मई 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 23% की गिरावट दर्ज की गयी है।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने मई में वाहनों की कुल 82,374 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 23% घट कर 31,726 इकाई रह गयी।
वहीं समूह की यात्री वाहन बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी, जो कि 23% घट कर 50,884 इकाई रह गयी।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 170.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 171.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 168.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 1.65 रुपये या 0.97% की कमजोरी के साथ 169.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 48,796.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 313.50 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!