शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) बेच सकती है अपने तीन स्टील संयंत्र

खबरों के अनुसार सरकारी इत्पात कंपनी सेल (SAIL) अपने तीन संयंत्र बेच सकती है।

खबर है कि सेल के ये तीन संयंत्र घाटे में चल रहे हैं, जिसकी वजह कंपनी इन्हें बेचने की योजना बना रही है। हालाँकि अभी सेल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में सेल का शेयर 50.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 51.50 रुपये पर खुला। मगर सकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में शुरू से गिरावट का रुख देखने को मिला है।
करीब 9.50 बजे सेल का शेयर 0.45 रुपये या 0.89% की कमजोरी के साथ 49.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,588.51 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 91.10 रुपये और निचला स्तर 44.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख