शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने मिलाया मूगसॉफ्ट (Moogsoft) से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (wipro) ने अमेरिका की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) या एआई प्रदाता कंपनी मूगसॉफ्ट (Moogsoft) से हाथ मिलाया है।

विप्रो ने नेक्स्ट-जेन एआईऑप्स सॉल्युशंस पेश करने के लिए मूगसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है।
साझेदारी के तहत विप्रो अपने ग्राहकों को आईटी ऑपरेशन (एआईऑप्स) समाधान प्रस्तुत करने के लिए नेक्स्ट-जेन एआई देने के लिए मोगसॉफ्ट के प्रमुख प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में विप्रो का शेयर 298.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 298.70 रुपये पर खुला। मगर सकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर अच्छी बढ़त हासिल नहीं कर सका।
करीब 11 बजे विप्रो का शेयर 0.10 रुपये या 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 297.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,79,702.83 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 299.50 रुपये और निचला स्तर 190.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख