शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये स्टोर की शुरुआत के बावजूद फिसला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) का शेयर

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला कंपनी वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) के शेयर में आज 2% से ज्यादा की कमजोरी दिख रही है।

वी-मार्ट रिटेल ने एक नये रिटेल स्टोर के शुभारंभ का ऐलान किया है। कंपनी ने अपना नया खुदरा स्टोर उत्तर प्रदेश में खोला है।
इसके साथ ही वी-मार्ट रिटेल के कुल स्टोरों की संख्या 225 हो गयी है, जो देश भर के 177 शहरों में मौजूद। वहीं उत्तर प्रदेश में कंपनी के 88 स्टोर हो गये हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 2,171.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 2,150.00 रुपये पर खुला और 2,129.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब पौने 01 बजे कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 0.08% की कमजोरी के साथ 2,170.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,939.29 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,874.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख