शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बेचेगी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ऑफर-फॉर-सेल के जरिये रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (Reliance Nippon Life Asset Management) की 2.86% हिस्सेदारी बेचेगी।

रिलायंस कैपिटल, जो रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट की प्रमोटर भी है, संपदा प्रबंधन कंपनी के 1.75 करोड़ शेयरों को 212 रुपये प्रति की दर से बेचेगी।
इस कदम से रिलायंस कैपिटल को रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया को गति मिलेगी। रिलायंस कैपिटल की पहले ही निप्पॉन लाइफ को अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। निप्पॉन लाइफ की रिलायंस निप्पॉन लाइफ में 42.88% हिस्सेदारी है और बाजार नियामक सेबी (SEBI) के मुताबिक एक प्रमोटर अधिकतम 75% हिस्सेदारी रख सकता है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 87.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 85.50 रुपये पर खुला और 82.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।
करीब सवा 2 बजे कंपनी का शेयर 2.85 रुपये या 3.26% की कमजोरी के साथ 84.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,139.18
करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 487.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख