शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

याचिका वापस लिये जाने पर उछला इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का शेयर

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर 11% से ज्यादा की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल धोखाधड़ी के आरोप में उच्चतम न्यायालय में दाखिल की गयी रिट याचिका वापस ले ली गयी है। अभय यादव नामक व्यक्ति ने कहा है कि मेरे द्वारा हस्ताक्षर किये गये दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है। अभय ने कंपनी पर लगाये गये आरोपों से भी खुद को अंजान बताया है।
बता दें कि 10 जून को 98,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों उच्चतम न्यायालय में कंपनी, इसके चेयरमैन और निदेशकों के खिलाफ याचिका दाखिल की गयी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 621.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 615.80 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 691.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2.50 बजे कंपनी का शेयर 69.85 रुपये या 11.25% की मजबूती के साथ 691.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,498.34
करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 487.60 रुपये और निचला स्तर 1,396.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख