शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होने जा रही है फेडरल बैंक (Federal Bank) के निदेशक समूह की बैठक

20 जून को फेडरल बैंक (Federal Bank) के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है।

बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने पर विचार किया जायेगा।
उधर बाजार में गिरावट के बीच फेडरल बैंक में आधा फीसदी की कमजोरी दिख रही है। बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 106.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 105.60 रुपये पर खुल कर कमजोर स्थिति में बरकरार है।
करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 106.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 21,078.62 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 109.60 रुपये और निचला स्तर 67.05 रुपये रहा है।
बता दें कि 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में फेडरल बैंक के मुनाफे में 163.13% की वृद्धि हुई। बैंक का मुनाफा 144.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 381.51 करोड़ रुपये रहा।
इसी दौरान फेडरल की शुद्ध ब्याज आमदनी 933.22 करोड़ रुपये से 17.5% की बढ़त के साथ 1,096.53 करोड़ रुपये रही, जबकि अन्य आमदनी 314.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.05% की बढ़ोतरी के साथ 411.72 करोड़ रुपये रही। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख