शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने शुक्रवार को 14 बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज के भुगतान के लिए आज का दिन तय किया है। डिबेंचरों पर 9.55% की कूपन दर है।
उधर बाजार में गिरावट के बीच हिंडाल्को का शेयर इस समय सपाट स्थिति में है। बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 199.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 200.00 रुपये पर खुला। मामूली वृद्धि के साथ शुरुआत के बाद हिंडाल्को के शेयर में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला।
करीब पौने 11 बजे हिंडाल्को के शेयरों में सपाट 199.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,833.12 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 259.70 रुपये और निचला स्तर 182.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!