शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने अमेरिका में स्थित मोबिक्विटी (Mobiquity) का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने करीब 1,266 करोड़ रुपये (18,2 करोड़ डॉलर) के सौदे में मोबिक्विटी को खरीदा है।
मोबिक्विटी अमेजन वेबस सीरीज, रोबोबैंक, फिलिप्स, वावा, बैकबेस और ओत्सुका जैसे ब्रांडों के लिए डिजिटल उत्पाद तैयार करती है। इस अधिग्रहण से हेक्सावेयर को बैंकिंग और फार्मा क्षेत्रों में स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो हेक्सावेयर के लिए मुख्य क्षेत्र हैं।
इस खबर से बाजार में गिरावट के बावजूद हेक्सावेयर के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में हेक्सावेयर का शेयर 345.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 349.00 रुपये पर खुला।
सकारात्मक शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार में 358.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 5.20 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 351.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,464.72 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 557.40 रुपये और निचला स्तर 294.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख