शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक ने 6 महीनों के लिए एमसीएलआर 8.85% से घटा कर 8.80% और एक साल के लिए 8.90% से घटा कर 8.85% कर दी है। हालाँकि बैंक ने एक दिन के लिए 8.05%, एक महीने के लिए 8.20% और 3 महीनों के लिए 8.50% एमसीएलआर बरकरार रखी है।
बता दें कि आरबीआई (RBI) द्वारा हाल ही में द्विमासिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बाद कई बैंकों ने अपनी एमसीएलआर में कटौती की है।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर 23.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 23.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 23.00 रुपये गिरने के बाद बैंक का शेयर अंत में एक दम सपाट 23.60 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 14,146.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 32.15 रुपये और निचला स्तर 21.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!