शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) को इसलिए चाहिए शेयरधारकों की मंजूरी

कार्बन और ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) ने 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

पूँजीगत व्यय और अधिग्रहण सहित कंपनी की संसाधन संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ग्रेफाइट की पूँजी जुटाने की योजना है।
ग्रेफाइट भारतीय या विदेशी बाजारों में एक या अधिक किस्तों में यह पूँजी हासिल करेगी। दरअसल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के कारण बेंगलुरु संयंत्र के बंद होने के बाद कंपनी की पश्चिम बंगाल में अपनी दुर्गापुर इकाई की क्षमता को बढ़ाने की योजना है।
ग्रेफाइट के बेंगलुरु संयंत्र की वार्षिक क्षमता 13,000 टन थी और इसने 2017-18 में कंपनी के कारोबार में 17.05% योगदान दिया था। दुर्गापुर इकाई कंपनी के लिए इलेक्ट्रोड का सबसे बड़ा उत्पादक संयंत्र है, जो इसकी कुल 98,000 टन क्षमता में लगभग 59% योगदान देता है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर शुक्रवार को 3.20 रुपये या 0.77% की मजबूती के साथ 420.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,211.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,126.40 रुपये और निचला स्तर 308.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!