शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किया गमाया की 11.25% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने स्विट्जरलैंड की एग्री-टेक कंपनी गमाया (Gamaya) की 11.25% हिस्सेदारी खरीदी है।

गमाया ने राउंड बी की फंडिंग में हिस्सेदारी बिकवाली के जरिये 30 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं। इस सौदे से महिंद्रा को प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करके अपने कृषि सेगमेंट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
गामाया स्विट्जरलैंड में स्थित एक कंपनी है, जो कृषि के लिए फसल-विशिष्ट प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर शुक्रवार को 5.35 रुपये या 0.83% की गिरावट के साथ 635.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 79,011.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 598.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!