शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेटिंग में सुधार से चढ़ा एस्टर डीएम (Aster DM) का शेयर

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एस्टर डीएम (Aster DM) के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल रही है।

दरअसल रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) ने एस्टर डीएम की 168 करोड़ रुपये की कुल ऋण सुविधा की रेटिंग में सुधार किया है।
आईसीआरए ने कंपनी की दीर्घकालिक सुविधाओं के लिए 'आईसीआरए बीबीबी + (पॉजिटिव)' से 'आईसीआरए ए- (स्थिर)' तक रेटिंग अपग्रेड की है। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की अल्पकालिक सुविधाओं के लिए 'आईसीआरए ए2+' की क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की।
बीएसई में एस्टर डीएम का शेयर 134.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 138.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 140.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 5.60 रुपये या 4.17% की मजबूती के साथ 139.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,063.08 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 188.00 रुपये और निचला स्तर 126.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख