शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिले 800 करोड़ रुपये के ठेके

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 800 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

बीएचईएल को 200 मेगावाट के दो सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए एनटीपीसी (NTPC) और गुजरात राज्य विद्युत निगम (Gujarat State Electricity Corporation) से प्राप्त हुए हैं।
एनटीपीसी ने बीएचईएल को तेलंगाना में एनटीपीसी रामागुंडम संयंत्र और गुजरात राज्य विद्युत निगम से इसके गुजरात में स्थित अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा पार्क के लिए मिला है। यह दोनों परियोजनाएँ 100-100 मेगावाट की हैं। इन परियोजनाओं से बीएचईएल का सोलर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) पोर्टफोलियो 1 गीगावॉट से अधिक हो गया है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 69.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 69.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.36% की मजबूती के साथ 68.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,026.24
करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख