शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वारबर्ग पिनकस, ब्लैकस्टोन और एपैक्स पार्टनर्स कर सकते हैं यस बैंक (Yes Bank) में निवेश

खबरों के अनुसार निजी इक्विटी निवेशक ब्लैकस्टोन ग्रुप (Blackstone Group), एपैक्स पार्टनर्स (Apax Partners) और वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) यस बैंक में 50 से 75 करोड़ डॉलर के बीच निवेश कर सकते हैं।

हालाँकि ये तीनों कंपनियाँ बैंक की इक्विटी में निवेश करने से पहले दबावग्रस्त ऋण खातों की जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं।
जानकारों का मानना है कि पूँजी निवेश से यस बैंक को निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और भविष्य में होने वाले घाटों को सहन करने में सहायता मिलेगी। दरअसल बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बैलेंस शीट की सफाई कर रहे हैं, जिससे जनवरी-मार्च की तिमाही में बैंक को 1,506 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा सामने आया है।
यस बैंक की दबावग्रस्त संपत्तियों में आईएलऐंडएफएस की विशेष उद्देश्य इकाइयों (एसपीवी) में 2,600 करोड़ रुपये का एक्सपोजर शामिल है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 115.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 117.75 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 118.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.39% की वृद्धि के साथ 115.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 26,841.97
करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 113.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!