शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि घोषित करने से रिलैक्सो फुटवेयर्स (Relaxo Footwears) में तेजी

सेंसेक्स में 273 अंकों की गिरावट के बावजूद रिलैक्सो फुटवेयर्स (Relaxo Footwears) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

देश की प्रमुख फुटवेयर कंपनियों में से एक रिलैक्सो फुटवेयर्स पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते, चप्पल और सैंडल बनाती है।
गौरतलब है कि कंपनी ने बोनस जारी करने के लिए 27 जून को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। उस दिन बोनस शेयर प्राप्त करने वाले पात्र शेयरधारकों की पहचान की जायेगी।
इससे पहले मई में रिलैक्सो ने 1:1 के अनुपात में, यानी एक इक्विटी शेयर के लिए एक बोनस इक्विटी शेयर, बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की थी।
बीएसई में रिलैक्सो का शेयर 825.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 825.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 918.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 18.20 रुपये या 2.20% की वृद्धि के साथ 844.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 10,469.89
करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 957.00 रुपये और निचला स्तर 666.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!