शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने बेची श्रीराम ट्रांसपोर्ट में पूरी हिस्सेदारी

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज पर श्रीराम ट्रांसपोर्ट के 2.26 करोड़ शेयरों (9.96% हिस्सेदारी) की बिकवाली कर दी है। हालाँकि पिरामल एंटरप्राइजेज ने सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी है, मगर जानकारों के अनुमान के मुताबिक कंपनी को करीब 2,305 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त हुई है। यानी शेयरों की बिक्री करीब 1,020 रुपये प्रति की दर से की गयी है।
हालाँकि इस खबर से पिरामल एंटरप्राइजेज और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस दोनों कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस का शेयर 1,081.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 1,020.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,011.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 52.90 रुपये या 4.89% की कमजोरी के साथ 1,027.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,318.67 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,501.10 रुपये और निचला स्तर 903.50 रुपये रहा है।
साथ ही इस समय पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 48.10 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 2,020.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख