शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिका में वापस मंगायी एंटीबायोटिक दवा की शीशियाँ

प्रमुख दवा उत्पादक ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिका में एंटीबायोटिक दवा की शीशियाँ वापस मंगायी है।

कंपनी की सहायक इकाई ल्युपिन फार्मा को उत्पाद की शीशी में किसी धातु के टुकड़े के पाये जाने की शिकायत के कारण सेफडीनिर की 18,000 शीशियाँ वापस मंगानी पड़ी हैं, जिसका इस्तेमाल बैक्टीरिया के संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है।
दवा की शीशियाँ वापस मंगाने की खबर का ल्युपिन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 722.25 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
707.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसलने के बाद करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 10.80 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 711.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,199.01 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 986.00 रुपये और निचला स्तर 707.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख