शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

असम में नया खोलने के बावजूद वी2 रिटेल (V2 Retail) में गिरावट

रिटेल स्टोर श्रृंख्ला कंपनी वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर में आज करीब 3.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

हालाँकि वी2 रिटेल ने जिला जोरहाट (असम) में अपना एक नया रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। इसके साथ ही वी2 रिटेल के संचालित स्टोरों की संख्या 77 हो गयी है।
इस बीच बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 217.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 215.75 रुपये पर खुल कर 10 बजे के करीब 7.95 रुपये या 3.66% की कमजोरी के साथ 209.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 714.02 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 469.00 रुपये और निचला स्तर 195.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख