शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1,477 करोड़ रुपये की परियोजना मिलने के बावजूद टूटा वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) का शेयर

भारतीय बहुराष्ट्रीय जल प्रौद्योगिकी कंपनी वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) को 1,477 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को स्वच्छ गंगा के लिए राज्य मिशन - उत्तर प्रदेश से 10 वर्षों की अवधि के लिए आगरा और गाजियाबाद के शहरों में सीवेज उपचार और नेटवर्क के बुनियादी ढाँचे के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन का ठेका मिला है, जिसे अतिरिक्त 5 सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
वीए टेक वबाग 22 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 22 पंपिंग स्टेशन और 3,000 किलोमीटर से अधिक के भूमिगत नेटवर्क का प्रबंधन, संचालन और रखरखाव करेगी। साथ ही कंपनी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स और भूमिगत संग्रह प्रणालियों से जुड़ी प्रणालियों, संरचनाओं और उपकरणों आदि से संबंधित सुधार, पुनर्वास और अप-ग्रेड सुविधाएँ भी प्रदान करेगी।
बीएसई में वीए टेक वबाग का शेयर 314.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 317.15 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 305.85 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का।
अंत में यह 8.75 रुपये या 2.78% की कमजोरी के साथ 305.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,672.71 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 421.20 रुपये और निचला स्तर 243.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!