शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : केनरा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और पीएनबी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें केनरा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और पीएनबी शामिल हैं।

केनरा बैंक - केनरा बैंक ने कैन फिन होम्स में हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया।
एचसीएल टेक - कंपनी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ किया करार।
अदाणी पोर्ट्स - फिच ने स्थिर नजरिये के साथ बीबीबी- रेटिंग की पुष्टि की।
एडलैब्स एंटरटेनमेंट - मेघना घई पुरी, गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक ने निर्देशन से इस्तीफा दे दिया।
पीएनबी - इंडिया रेटिंग ने बेसल 3 बॉन्डों के लिए रेटिंग को आईएनडीए+/निगेटिव से घटा कर आईएनडीए/निगेटिव की।
एनडीटीवी - प्रतिभूति अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रतिभूति बाजार से कंपनी के प्रमोटरों पर प्रतिबंध लगाने वाले सेबी के आदेश पर रोक लगा दी।
एनएमडीसी - कुल मई उत्पादन 30.4 लाख टन और बिक्री 33.7 लाख टन रही।
एचडीएफसी बैंक - आरबीआई ने केवाईसी मानदंडों और धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
खादिम इंडिया - कंपनी ने अमित कुमार गोप को हेड - मार्केटिंग नियुक्त किया।
कोचीन शिपयार्ड - कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ एक दीर्घकालिक मजदूरी समझौता किया, जो 10 वर्षों के लिए वैध होगा। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख