शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने ठोका एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने केवाईसी मानदंडों और धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग पर निर्देशों का पालन न करने के कारण एचडीएफसी बैंक पर यह जुर्माना लगाया है।
इससे पहले विभिन्न सुरक्षा और अन्य कारणों से आरबीआई ने इस साल में कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एसबीआई, कॉर्पोरेशन बैंक, इलाहबाद बैंक सहित 40 से ज्यादा बैंकों पर जुर्माना ठोका है।
जानकारों के मुताबिक पीएनबी घोटाले के बाद आरबीआई ने बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य के मद्देनजर बैंकों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए ये जुर्माने लगाये हैं।
हालाँकि आज एचडीएफसी बैंक के शेयर पर आरबीआई के जुर्माने का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ रहा है। बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,416.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 2,418.35 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 2,437.05 रुपये रहा है। करीब 10.50 बजे बैंक के शेयरों में 18.25 रुपये या 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 2,435.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,64,473.26 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 2,470.00 रुपये और निचला स्तर 1,884.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख