शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने भूटान में शुरू की नयी इकाई

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने भूटान में एक नयी इकाई का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने जनरेटर के पूर्ण नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के बाद 4x84 मेगावाट की छुआ जल विद्युत परियोजना के जनरेटर इकाई-1 का संचालन शुरुआत कर दिया है। इसी परियोजना की इकाई-3 भूटान में छुका नदी पर तैयार की गयी थी, जिसे कंपनी ने पहले ही शुरू कर दिया है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 69.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 69.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर करीब सवा 11 बजे से कंपनी का शेयर कमजोर दबाव में है।
करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 2.41% की कमजोरी के साथ 66.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,295.00 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख