शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेके मिलने की खबर से चढ़ा एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) का शेयर

तेल-गैस कंपनी एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) का शेयर करीब 3% मजबूत हुआ है।

दरअसल कंपनी को इराक में ब्लॉक 12 के भीतर 2डी और 3डी सीडीपी भूकंपीय अधिग्रहण (Seismic Acquisition) के लिए कुल 3.7 करोड़ डॉलर के ठेके मिले हैं। इनमें 1.2 करोड़ डॉलर का एक ठेका चालू वित्त वर्ष और दूसरा 2.5 करोड़ डॉलर का ठेका अगले वित्त वर्ष में पूरा किया जाना है।
ठेके मिलने की खबर से एशियन ऑयलफील्ड के शेयरों में खरीदारी हो रही है। बीएसई में एशियन ऑयलफील्ड का शेयर 71.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 73.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 78.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.05 रुपये या 2.85% की मजबूती के साथ 74.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 281.75 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 125.00 रुपये और निचला स्तर 61.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख