शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी विदेश और इसके साझेदार करेंगे एलएनजी परियोजना में निवेश

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) और इसके संयुक्त उद्यम साझेदारों ने पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में स्थित एक एलएनजी परियोजनाओं में निवेश करने का फैसला किया है।

ओएनजीसी विदेश और इसके साझेदार पहली दो-ट्रेन एलएनजी परियोजना तैयार करने के लिए करीब 20 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।
यह मोजाम्बिक में पहली ऑनशोर एलएनजी सुविधा होगी। इस परियोजना में से अगले 36-48 महीनों में पहली बार गैस निकलने की संभावना जतायी गयी है। बता दें कि ओएनजीसी विदेश के पास मोजाम्बिक रोवुमा क्षेत्र-1 अपतटीय परियोजना में 16% हिस्सेदारी है।
ओएनजीसी ने इकाई द्वरा निवेश की घोषणा कल बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज इसके शेयर साफ तौर पर दिख रहा है। बीएसई में ओएनजीसी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 167.35 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद ओएनजीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है।
करीब साढ़े 11 बजे यह 1.95 रुपये या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 169.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,17,266.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 185.00 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख