शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक महीने के निचले स्तर से संभला अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी है।

जबकि सुबह यह एक महीने के निचले स्तर तक गिर गया था। दरअसल अशोक लेलैंड ने उत्पादन को नियमित करने के लिए 6 दिनों (24-29 जून) के लिए पंतनगर संयंत्र को बंद करने की घोषणा की। इसी घोषणा के कारण सुबह कंपनी का शेयर दबाव में रहा। हालाँकि दिन चढ़ने के साथ ही अशोक लेलैंड के शेयरों में बेहतर खरीदारी हुई।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 82.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 81.00 रुपये पर खुला और शुरुआती सत्र में ही 80.30 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया।
इसके बाद करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.80 रुपये या 3.38% की बढ़ोतरी के साथ 85.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,113.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 138.55 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख