शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) मामले में एनसीएलटी ने स्वीकार की एसबीआई की याचिका

बंद पड़ी जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में अभी तक के सत्र में 47% तक की गिरावट देखने को मिली है।

हालाँकि इसने निचले स्तरों से वापसी की है और करीब पौने 1 बजे जेट एयरवेज का शेयर 11.5% की मजबूती दिखा रहा है।
बता दें कि जेट एयरवेज के लेनदारों के समूह ने कर्ज वसूलने के लिए दिवाला कानून के मुताबिक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में याचिका दाखिल की थी, जिसे एनसीएलटी ने स्वीकार कर लिया।
गौरतलब है कि एसबीआई ने अपनी याचिका में जेट एयरवेज पर 967 करोड़ रुपये का दावा किया है। बैंक का याचिका के अनुसार इसने 505 करोड़ रुपये बतौर कार्यकारी पूँजी के अलावा 462 करोड़ रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी दी हुई है। जेट एयरवेज पर बैंकों का कुल करीब 8,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 64.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 57.60 रुपये पर खुला। 39.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर ने वापसी की और यह 76.80 रुपये तक चढ़ा।
इसके बाद करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 7.75 रुपये या 12.11% की बढ़ोतरी के साथ 71.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 817.33 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!