शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए चढ़ा नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) का शेयर

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) के शेयर में 4.50% से अधिक की बढ़त दिख रही है।

कंपनी के शेयर में तेजी इसे गुजरात सरकार से ठेका मिलने के कारण आयी है। कंपनी को गुजरात सरकार के शहरी विकास एवं ग्रामीण आवास विभाग की सार्वजनिक आवासीय योजना का पुनर्विकास - 2016 के सोनारिया ब्लॉक, रिखियाल-असरवा, अहमदाबाद में एकीकृत समूह आवास सुविधा तैयार करनी है।
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने इस परियोजना की अनुमानित लागत 58.59 करोड़ रुपये बतायी है, जिसे 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।
बीएसई में नीला इन्फ्रा का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 6.53 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका निचला स्तर भी रहा है। 7.14 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 4.59% की बढ़ोतरी के साथ 6.83 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 269.03 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में नीला इन्फ्रा का शेयर 15.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की तरफ 5.80 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख