शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) बेच सकती है अक्षय ऊर्जा संपत्तियाँ

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) अपनी अक्षय या नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियाँ बेच सकती है।

खबर है कि टाटा पावर अपने कर्म के भारी बोझ से निपटने के लिए ऊर्जा संपत्तियों को बेचने की योजना बना रही है। टाटा पावर संपत्तियों की बिक्री के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के मार्ग का विकल्प तलाश रही है।
गौरतलब है कि म्यूचुअल फंड की तरह काम करने वाले इनविट इन्फ्रा परियोजनाओं में व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों से पूँजी के प्रत्यक्ष निवेश की सुविधा देते हैं। इनमें रिटर्न के रूप में आमदनी का एक हिस्सा मिलता है।
31 मार्च 2019 तक टाटा पावर पर 48,506 करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि ऊर्जा संपत्तियों को बेच कर कंपनी 4,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार को 0.55 रुपये या 0.85% की मजबूती के साथ 65.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 17,635.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!