शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो क्या इस वजह से लुढ़का इमामी (Emami) का शेयर?

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) के शेयर में करीब 4.5% की कमजोरी दिख रही है।

आज कंपनी के शेयर 3.27 करोड़ शेयरों में कारोबार (ब्लॉक डील) हुआ है, जो इसकी कुल इक्विटी के 7.2% हैं। खबरों के अनुसार यह बिकवाली इमामी को प्रमोटरों ने की है। प्रमोटरों ने ब्लॉक डील के माध्यम से शेयरों की बिकवाली के जरिये इमामी में शेयरधारिता घटायी है।

इमामी ग्रुप के प्रमोटरों में दो संस्थापक, आरएस अग्रवाल और आरएस गोयनका और उनके परिवार शामिल हैं। हालाँकि ग्रुप की ओर से प्रमोटरों के कुल ऋण की जानकारी नहीं दी गयी है।
प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने का कंपनी का शेयर भाव पर नकारात्मक असर साफ देखने को मिल रहा है। बीएसई में इमामी का शेयर 289.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 279.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 284.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10.50 बजे कंपनी के शेयरों में 12.95 रुपये या 4.48% की कमजोरी के साथ 276.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,542.23 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 598.95 रुपये और निचला स्तर 270.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख