शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स विंड (Inox Wind) ने गुजरात में किया सामान्य शक्ति निकासी प्रणाली का शुभारंभ

पवन ऊर्जा सेवा प्रदाता आयनॉक्स विंड (Inox Wind) ने गुजरात के भुज जिले में दयापर स्थल पर सामान्य बिजली निकासी सुविधा (Common Power Evacuation Systems) या सीपीईएस शुरू की है।

विंड पार्क के लिए शुरू की गयी सीपीईएस में 220 केवी सब-स्टेशन, 220 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। यह सामान्य इन्फ्रास्ट्रक्चर 600 मेगावाट से अधिक बिजली निकासी के समर्थन में सक्षम है।
आयनॉक्स विंड की गुजरात में इस समय 1400 मेगावाट से अधिक तैयार और चल रही तथा पूरे भारत में 2.6 गीगावाट से अधिक की परियोजनाएँ हैं।
नयी प्रणाली शुरू करने की घोषणा से बाजार में आयनॉक्स विंड के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में आयनॉक्स विंड का शेयर 70.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 71.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 73.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 2.49% की बढ़ोतरी के साथ 276.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,600.03 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 113.00 रुपये और निचला स्तर 55.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख