शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में 13% की धमाकेदार उछाल

अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में करीब 13% जोरदार उछाल आयी है।

खबरों के अनुसार सुजलॉन एनर्जी ने अपने ऋणदाताओं को बताया है कि कनाडाई निवेशक ब्रुकफील्ड (Brookfield) कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है।
हिस्सेदारी बिक्री से नकद की तंगी का सामना कर रही सुजलॉन को अपने ऋण निपटाने में मदद मिलेगी। सुजलॉन पर 7,761 करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण और 3,380 करोड़ रुपये का कार्यकारी ऋण है।
संभावित हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से सुजलॉन के शेयर को काफी सहारा मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर 4.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 4.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 5.22 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.59 रुपये या 12.97% की बढ़ोतरी के साथ 5.14 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,734.36 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8.69 रुपये और निचला स्तर 2.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख