शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को मिले 514 करोड़ रुपये के कार्य

आज प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) के शेयर भाव में 1.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी को 514 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाएँ मिली हैं। इनमें दक्षिण और पश्चिम भारत में 295 करोड़ रुपये की आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएँ, पूर्वी भारत में एक बहुराष्ट्रीय क्लाइंट से 112 करोड़ रुपये का फैक्ट्री कार्य और पूर्वी भारत में ही 107 करोड़ रुपये का संस्थागत भवन ठेका शामिल है।
नये कार्य मिलने की खबर के सहारे जेएमसी प्रोजेक्ट्स के शेयर को सहारा मिला। बीएसई में कंपनी का शेयर 128.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 134.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा।
अंत में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 2.20 रुपये या 1.71% की बढ़ोतरी के साथ 130.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,191.16 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 150.00 रुपये और निचला स्तर 67.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख