शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, बीएचईएल, ऐक्सिस बैंक, टीसीएस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, बीएचईएल, ऐक्सिस बैंक, टीसीएस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।

इन्फोसिस - कंपनी ने टोयोटा मैटेरियल के साथ साझेदारी की।
एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस - एलऐंडटी कंपनी के 2 लाख शेयरों को 25-26 जून को ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचेगी।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस - बीएनपी पारिबा ने 25 और 26 जून को ऑफर-फॉर-सेल के माध्यम से कंपनी के 2.5 करोड़ शेयर बेचेगी।
आंध्र बैंक - बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
बीएचईएल - एलआईसी ने कंपनी की 2% हिस्सेदारी बेची। शेष हिस्सेदारी 11.7%।
ऐक्सिस बैंक - एलआईसी ने बैंक में 2% बेच कर अपनी हिस्सेदारी 10.2% तक घटायी।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी श्रीराम कैपिटल में पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।
आईएफसीआई - बोर्ड ने एनएसई के शेष कुल इक्विटी शेयरों की बिक्री को मंजूरी दी।
एरिस लाइफ - कंपनी 03 जुलाई को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगी।
टीसीएस - टीसीएस अपनी जापानी इकाई में हिस्सेदारी 66% बढ़ायेगी। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख