शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खबर पर स्पष्टीकरण के बाद सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में गिरावट

अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में 6% की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल खबर आयी थी कि सुजलॉन एनर्जी ने अपने ऋणदाताओं को बताया है कि कनाडाई निवेशक ब्रुकफील्ड (Brookfield) कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है।
हिस्सेदारी बिक्री से नकद की तंगी का सामना कर रही सुजलॉन को अपने ऋण निपटाने में मदद मिलेगी। सुजलॉन पर 7,761 करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण और 3,380 करोड़ रुपये का कार्यकारी ऋण है। इस खबर पर बीएसई ने कंपनी ने स्पष्टिकरण माँगा था। जवाब में सुजलॉन एनर्जी ने कहा है कि कंपनी नयी इक्विटी सहित पूँजी जुटाने के विकल्प तलाश रही है। कंपनी इस संबंध में पारस्परिक रूप से स्वीकार्य और व्यवहार्य विकल्पों पर पहुँचने के लिए अपने उधारदाताओं के साथ भी बातचीत कर रही है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 4.98 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 4.99 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 4.54 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 6.02% की कमजोरी के साथ 4.68 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,484.33 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8.69 रुपये और निचला स्तर 2.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख