शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की क्यूआईपी इश्यू के जरिये 2,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का क्यूआईपी (योग्य संस्थागत प्लेसमेंट) इश्यू खुल गया है।

कंपनी की क्यूआईपी इश्यू के जरिये 2,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इश्यू में शेयरों के लिए 928 रुपये का भाव तय किया गया है। मगर कंपनी का बोर्ड 28 जून को दोबारा क्यूआईपी भाव तय करने के लिए बैठक करेगा। इश्यू में 5 रुपये प्रति मूल कीमत वाले इक्विटी शेयर आवंटित किये जायेंगे।
गौरतलब है कि गोदरेज प्रॉपर्टीज को पहले से 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिली हुई है।
उधर बुधवार को बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 982.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 970.00 रुपये पर खुला। शेयर पर बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है। करीब 10 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 14.60 रुपये या 1.49% की गिरावट के साथ 967.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,191.58 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,003.10 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 462.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख