शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) वाणिज्यिक पत्रों के पुनर्भुगतान में फिर चूकी, शेयर कमजोर

नकदी संकट का सामना कर रही एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) डीएचएफएल (DHFL) एक बार फिर से वाणिज्यिक पत्रों के पुनर्भुगतान में चूक गयी है।

मंगलवार 25 जून को कंपनी को वाणिज्यिक पत्रों पर कुल 375 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। मगर कंपनी केवल 40% यानी 150 करोड़ रुपये ही चुका पायी। डीएचएफएल ने शेष 225 करोड़ रुपये का भुगतान अगले दो दिनों में करने के लिए कहा है।
खबर है कि एक संपत्ति बिक्री की पूँजी डीएचएफएल को सही समय पर नहीं मिली, जिसकी वजह से कंपनी समय भुगतान करने में असफल रही। जून के पहले हफ्ते में कंपनी पिछले साल बेचे गये बॉन्डों पर ब्याज का भुगतान करने में असफल रही थी। हालाँकि कुछ समय बाद डीएचएफएल ने ब्याज चुका दिया था।
बुधवार को बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 75.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 70.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 68.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10.20 बजे डीएचएफएल का शेयर 1.65 रुपये या 2.19% की गिरावट के साथ 73.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,312.88 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 690.00 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 60.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!