शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम शिखर

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर ने अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया है।

मंगलवार को बैंक ने करीब 3.50 लाख शेयरों के आवंटन की घोषणा की। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार 24 जून को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 3,49,780 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 20 जून को 2 रुपये प्रति वाले ही 2,19,713 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
बैंक ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद शेयरों के आवंटन की घोषणा की थी। बुधवार को बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 433.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 432.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 438.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसका आज तक का सबसे ऊँचा भाव है।
करीब पौने 11 बजे आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3.70 रुपये या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 437.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,81,879.65 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 256.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!