शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वारबर्ग पिनकस की इकाई ने घटायी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) में शेयरधारिता

अमेरिकी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) की इकाई रेड ब्लूम इन्वेस्टमेंट (Red Bloom Investment) ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) में शेयरधारिता घटायी है।

खबर है कि प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) के आँकड़ों के अनुसार रेड ब्लूम ने बीमा कंपनी के 1.43 करोड़ शेयरों (3.15% हिस्सेदारी) को 1,100.2 रुपये के भाव पर बेचा है। इससे रेड ब्लूम को करीब 1,577 करोड़ रुपये की पूँजी हासिल हुई है।
इससे पहले नवंबर 2018 में रेड ब्लूम ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की 1.32 करोड़ शेयरों (3.14% हिस्सेदारी) को 800 रुपये प्रति की दर से बेच कर 1,062 करोड़ रुपये जुटाये थे।
बुधवार को बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर 1,102.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 1,103.65 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,126.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में 14.90 रुपये या 1.35% की बढ़ोतरी के साथ 1,117.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 50,780.37 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,264.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 683.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!