शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की 5,198.4 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की 5,198.4 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी की वित्तीय समिति ने अपनी बैठक में 75 करोड़ डॉलर (करीब 5,198.4 करोड़ रुपये) के 10 वर्षीय निश्चित दर नोट्स जारी करने की मंजूरी दे दी है। 03 जुलाई 2019 को आवंटित किये जाने वाले ये नोट्स 03 जुलाई 2029 को मैच्योर होंगे।
अदाणी पोर्ट्स इन नोट्स पर प्रति वर्ष 4.375% की दर से ब्याज का भुगतान करेगी।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 415.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 414.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 410.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 10 बजे अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 4.20 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 410.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 85,074.70 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 430.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 293.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख