शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) ने जर्मन कंपनी से मिलाया हाथ, शेयर मजबूत

टेक्सटाइल कंपनी वेलस्पन इंडिया (Welspun India) ने जर्मनी की सेंस ऑर्गेनिक्स इम्पोर्ट (Sense Organics Import) के साथ साझेदारी की है।

वेलस्पन इंडिया ने सेंस ऑर्गेनिक्स के साथ संयुक्त उद्यम (जेवी) करार किया है, जिसके तहत कंपनी मयनमार में स्थित प्योर सेंस ऑर्गेनिक्स (Pure Sense Organics) की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वेलस्पन प्योर सेंस में 2019 के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी खबर से वेलस्पन के शेयर को सहारा मिल रहा है।
बीएसई में वेलस्पन इंडिया का शेयर 56.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को मजबूती के साथ 57.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 57.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 1.86% की बढ़ोतरी के साथ 57.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,792.24 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 78.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 46.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख