शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) अगस्त तक बेचेगी दिल्ली-आगरा टोल रोडवे में पूरी हिस्सेदारी

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) दिल्ली-आगरा टोल रोडवे में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री अगस्त 2019 तक पूरा करेगी।

कंपनी ने दिल्ली-आगरा टोल रोडवे में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए सिंगापुर की क्यूब हाइवेज (Cube Highways) के साथ 3,600 करोड़ रुपये का सौदा कर रखा है। दिल्ली-आगरा टोल रोडवे की बिकवाली से रिलायंस इन्फ्रा का ऋण 25% घट कर 5,000 करोड़ रुपये से कम हो जायेगा।
इस घोषणा के बाद रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में कमजोरी देखने को मिली है। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 60.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को बढ़ोतरी के साथ 62.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 65.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 55.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 1.97% की गिरावट के साथ 59.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,571.37 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 488.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 37.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख