शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) ने किया एक और नयी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का ऐलान

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने जुलाई से मुम्बई से एक और नयी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

स्पाइसजेट 31 जुलाई से देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से हॉन्ग-कॉन्ग के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। स्पाइसजेट मुम्बई से हॉन्ग-कॉन्ग के लिए उड़ान शुरू करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी होगी। स्पाइसजेट ने दिल्ली से हॉन्ग-कॉन्ग के लिए पहले ही रोजाना की उड़ान शुरू कर रखी है।
स्पाइसजेट इस रूट पर 168 सीटों वाला बोइंग 737-800 विमान तैनात करेगी।
स्पाइसजेट जुलाई से ही मुम्बई और दिल्ली से 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। स्पाइसजेट मुम्बई-रियाद-मुम्बई, मुम्बई-ढाका-मुम्बई, दिल्ली-ढाका-दिल्ली और दिल्ली-जेद्दाह-दिल्ली के लिए दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ाने शुरू करने जा रही है। कंपनी इन सभी रूटों पर भी 168 सीटों वाले बोइंग 737-800 विमान तैनात करेगी। स्पाइसजेट के मुताबिक मुम्बई से रियाद और ढाका तथा दिल्ली से ढाका और जेद्दाह के लिए उड़ाने शुरू करने वाली पहली कम लागत वाली एयरलाइन कंपनी है।
आज स्पाइसजेट के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 129.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को बढ़ोतरी के साथ 130.50 रुपये पर खुला, मगर शुरू से ही इसका रुख नीचे की ओर रहा। कारोबार के दौरान यह 123.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में कंपनी का शेयर 4.90 रुपये या 3.79% की गिरावट के साथ 124.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,457.50 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 156.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 60.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!