शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने एयरपोर्ट आईटी सेवा संयुक्त उद्यम कंपनी में बेचा हिस्सा

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) एक एयरपोर्ट आईटी सेवा संयुक्त उद्यम कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

विप्रो ने विप्रो एयरपोर्ट आईटी सर्विसेज (Wipro Airport IT Services) या डब्ल्यूएआईएस में 11% हिस्सेदारी 55 लाख रुपये के सौदे में अंतरिक्ष सॉफ्टेक (Antariksh Softtech) को बेच दी।
इससे पहले अप्रैल 2018 में विप्रो ने डब्ल्यूएआईएस की 63% हिस्सेदारी अंतरिक्ष सॉफ्टेक को ही 3.15 करोड़ रुपये में बेची थी। डब्ल्यूएआईएस विप्रो और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi International Airport) की संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें विप्रो की 74% शेयरधारिता थी।
इस खबर से विप्रो के शेयर में हल्की गिरावट दिख रही है। बीएसई में विप्रो का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आझ सुबह सपाट 282.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 281.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 281.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,70,016.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 301.55 रुपये और निचला स्तर 191.44 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!