शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की जून बिक्री में 14% की गिरावट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जून बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी की जून बिक्री में 14% की गिरावट आयी है। जून 2018 में 1,44,981 वाहनों के मुकाबले जून 2019 में मारुति ने 1,24,708 वाहन बेचे। बता दें कि घरेलू बिक्री में भारी गिरावट से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 16.7% घट कर 1,13,031 इकाई और मूल उपकरण निर्माताओं को बिक्री सहित घरेलू बिक्री 15.3% की गिरावट के साथ 1,14,861 इकाई रह गयी। वहीं जून मारुति का निर्यात 9,319 इकाई की तुलना में 5.7% की बढ़त के साथ 9,847 इकाई हो गया।
इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 18.1% की गिरावट के साथ 83,952 इकाई रह गयी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 12.1% घटी, जबकि मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री में 36.2% की कमी दर्ज की गयी। हालाँकि कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री 24% की वृद्धि के साथ 2,017 इकाई रही।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,534.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 6,555.05 रुपये पर खुलने के बाद 6,600.00 रुपये तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 11.55 रुपये या 0.18% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 6,545.55 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,97,922.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!