शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे महीने घटी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की मासिक वाहन बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गयी है।

जून 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 19% की गिरावट आयी है। जून 2018 में बेचे गये कुल 15,792 वाहनों के मुकाबले जून 2019 में कंपनी ने 12,810 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,534 इकाई से 3% घट कर 4,383 इकाई और मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 11,258 इकाई से 25% की गिरावट के साथ 8,427 इकाई रह गयी।
वहीं अशोक लेलैंड की जून में घरेलू बिक्री देखें तो कंपनी ने 14,091 वाहनों के मुकाबले 14% कम 12,085 वाहन बेचे। इससे पहले मई में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 4% की गिरावट आयी थी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 87.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 87.40 रुपये पर खुलने के बाद 88.55 रुपये तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 87.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,627.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 137.00 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख